दिल्ली के लिए
-------
शादी का झांसा देकर युवती की ज्वेलरी व नकदी ले भागा
नोएडा। सेक्टर-66 निवासी युवती को शादी का झांसा देकर युवक नकदी व ज्वेलरी ले भागा। युवती के डेबिट कार्ड से भी पैसे निकाल लिए गए। युवती ने घटना की शिकायत कोतवाली फेज थ्री पुलिस से की है। पुलिस के मुताबिक, लखनऊ निवासी युवती सेक्टर-66 में रहकर एक कंपनी में जॉब करती है। युवती की दोस्ती मालवीय नगर, दिल्ली निवासी अर्जुन से थी। दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। आरोप है कि एक सप्ताह पहले अर्जुन युवती के बीस हजार रुपये, एक लाख रुपये की ज्वेलरी व अन्य सामान लेकर भाग गया। जब पीड़िता ने उससे संपर्क किया तो उसने कहा कि वह हैदराबाद जा रहा है। इसके बाद से युवती का संपर्क नहीं हो पा रहा है। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। ब्यूरो