फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा---------------

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर विधवा से ठगे रुपये व जेवर
विज्ञापन

नोएडा। विधवा को शादी करने का झांसा देकर एक युवक लिवइन में रहा। इस दौरान उसने विधवा व उसके परिजनों का विश्वास जीत लिया। करीब आठ महीने तक साथ रहने के बाद युवक महिला के चार लाख रुपये के जेवर व करीब एक लाख रुपये लेकर भाग गया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि सेक्टर-59 निवासी महिला (30) निजी कंपनी में काम करती है। पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन पति की दो साल पहले एक हादसे में मौत हो गई। एक साल पहले कंपनी में ही उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। युवक से धीरे-धीरे महिला की नजदीकी बढ़ी। युवक ने महिला को अपनाने का वादा किया और उनके घर आने लगा। इसके बाद महिला व माता-पिता युवक के झांसे में आ गए। 12 सितंबर को महिला से रुपये व जेवर लेकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें