नाले से मिला 9 साल के बच्चे का सड़ा-गला शव
नोएडा। सेक्टर-40 के नाले में 9 साल के बच्चे का शव सड़ी-गली हालत में मिला। थाना सेक्टर-39 इंस्पेक्टर अनिल कुमार शाही ने बताया कि सेक्टर-40 के गेट नंबर 11 पर एक सुरक्षा गार्ड रहता है। सेक्टर-40 नोएडा-दादरी रोड पर ही नाला है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे गार्ड ने सूचना दी कि नाले में किसी बच्चे का शव है। पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो गलने से चेहरा बुरी तरह खराब हो चुका था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चे के पेंट-शर्ट और जूते पहन रखे थे। आशंका है कि बच्चा नाले में गिर गया होगा या फिर हत्या करके फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा। दिल्ली और आसपास के थानों में पुलिस ने सूचना दी है और जिन-जिन थाना क्षेत्र में बच्चे गायब हैं, उनकी सूचना एकत्र करके कपड़ों से मिलान किया जाएगा। ब्यूरो