फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से 32 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के लिए उपयोगी
विज्ञापन



दो लोगों के खाते से 32 हजार निकाले
नोएडा। साइबर अपराधियों ने दो लोगों के खाते में सेंध लगाकर 32 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है। गाजियाबाद खोड़ा निवासी अवनीश का आरोप है कि रविवार सुबह अपने भाई को ऑनलाइन ऐप से एक हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। मगर कई घंटे बाद भी भाई को रुपये नहीं मिले। रुपये वापस लेने के लिए गूगल से कस्टमर केयर प्रतिनिधि से बात की। उसने एनी डेस्क ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करने को कहा। ऐसा करते ही उनके खाते से दूसरे खाते में रुपये ट्रांसफर होने लगे। जब तक वह खाता बंद कराते तब तक 14 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। वहीं, ममूरा निवासी मनोज का आरोप है कि शनिवार रात दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गए थे। पर्स खो गया था और डेबिट कार्ड भी उसी में था। उनके खाते से किसी ने दो बार में 18 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें