फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारचा में दम तोड़ रही ग्रामीण स्वच्छ मिशन योजना, एसडीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण स्वच्छ मिशन योजना की एसडीएम से शिकायत
विज्ञापन

जारचा। दादरी ब्लॉक के जारचा गांव में सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत काम नहीं हो रहा है। मुख्य मार्गों पर कचरे के ढेर लगे हैं। लोग आज भी खुले में शौच करने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने सात मांगों का एक पत्र एसडीएम दादरी को सौंपा है। जारचा निवासी गौरी और अन्य ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीणों के साथ मिलकर पिछले चार साल से क्लीन जारचा ग्रीन जारचा बनाने के प्रयास किया जा रहे हैं। कई बार प्रदर्शन कर ग्राम सभा बनाने की मांग भी की गई। लेकिन गांव में शौचालय बनाते समय मानकों को ताक पर रखा गया है। कचरे के ढेर लगे होने से बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। सालों से बंद पड़ी पानी की टंकी से पीने की आपूर्ति नहीं की जा रही है। हालत यह है कि बस स्टैंड पर भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें