गाजियाबाद के ध्यानार्थ
युवती की गला दबाकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका
नोएडा। सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र के एनएच-24 के पास युवती का शव बरामद हुआ है। पुलिस दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका जता रही है। युवती की शिनाख्त नहीं हुई है। उसकी पहचान के लिए आसपास के थानों में सूचना दे दी गई है। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस को 100 नंबर पर एनआईबी चौकी क्षेत्र युवती का शव मिलने की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने बताया कि युवती की गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवती के कपड़े अस्तव्यस्त थे। उधर, थाना सेक्टर-58 इंस्पेक्टर पंकज राय का कहना है कि युवती की उम्र करीब 20 साल है। युवती की गर्दन पर निशान भी हैं। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के सही कारणों की जानकारी मिल सकेगी। अगर रिपोर्ट में दुष्कर्म की बात सामने आई तो मामले में धाराएं जोड़ दी जाएंगी। ब्यूरो