गाजियाबाद के ध्यानार्थ
----------
हेडिंग: रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवारों ने इंजीनियर को लूटा
सेक्टर-58 पुलिस ने घटना गाजियाबाद क्षेत्र की बताई
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-62 अंडरपास के पास बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक इंजीनियर से मोबाइल, पर्स और अंगूठी लूट ली। सेक्टर-58 की एक आईटी कंपनी में इंजीनियर राहुल कुमार काम करते हैं। मंगलवार रात को वह बाइक से घर जा रहे थे। जब वह सेक्टर-62 अंडरपास के पास पहुुंचे तो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने राहुल को रोका और कनपटी पर तमंचा तान दिया। इसके बाद उससे मोबाइल, पर्स और अंगूठी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से सिर पर हमला कर राहुल को घायल कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत बुधवार को सेक्टर-58 पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने शिकायत लेते हुए कहा कि मामला गाजियाबाद की इंदिरापुरम कोतवाली का है, इसलिए वहीं पर जाकर मामला दर्ज कराएं।