बुलंदशहर और अलीगढ़ के ध्यानार्थ
बंद घरों में चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार
नोएडा। सेक्टर-20 पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। करीब 35 घटनाओं को आरोपियों ने स्वीकार किया है। इनके पास से 23 मोबाइल, एक तमंचा, चार चाकू और एक हथौड़ा बरामद किया गया है। इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना ने बताया कि सोमवार तड़के पुलिस टीम गश्त पर थी। जब सेक्टर-5 में सवेरे इनको देखा, तो इनसे पूछताछ की गई। इनके पास से तमंचा निकला, तो सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। आरोपियों की पहचान बुलंदशहर निवासी दानिश, आकाश और अलीगढ़ निवासी पंकज, शुभम और इमरान के रूप में हुई। सभी हरौला में किराये पर रहते थे। आरोपी बंद घरों में चोरी करते थे। जब चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे पाते थे, तो राहगीरों से लूटपाट करते थे। ब्यूरो