फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पेटीएम में लॉटरी केनाम पर 95 हजार की ठगी
विज्ञापन

नोएडा। पेटीएम में 16 लाख रुपये की लॉटरी निकलने का झांसा देकर महिला से 95 हजार रुपये ठग लिए गए। महिला ने इसकी शिकायत कोतवाली फेज थ्री पुलिस से की है। छिजारसी निवासी अनीता सेक्टर-63 की एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करती है। 25 नवंबर को वह कंपनी में काम कर रही थीं, तभी उनके पास फोन आया। कॉलर ने कहा कि आपका पेटीएम में 16 लाख रुपये की लॉटरी निकल गई है। उसने महिला से कहा कि पांच दिन में पूरा पैसा उनके अकाउंट में आ जाएगा। इसके लिए कागज व टैक्स के पैसे पहले देने होंगे। कॉलर ने महिला से कहा कि 95 हजार रुपये उनके अकाउंट में डाल दे। महिला लालच में आकर पैसे डाल दिए। अब पांच दिन के बाद जब महिला उस नंबर पर संपर्क कर रही तो उसका नंबर बंद आ रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें