50 हजार का ईनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा
तावडू़। हत्या, लूट, आगजनी व हत्या के प्रयास में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तावडू़ थाना प्रभारी ने पंकज कुमार ने बताया आरोपी जाहिद निवासी गांव रानियाकी चार मामलों में उद्घोषित अपराधी था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी को गांव रानियाकी बस अड्डे से काबू किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी चार मामलों में वांछित था। जिस पर लूट, हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, आगजनी आदि मामले दर्ज हैं। आरोपी फूलबाग थाना भिवाड़ी राजस्थान में विभिन्न मामले दर्ज हैं। इन मामलों में वह नूंह पुलिस का आरोपी था। जिस पर 50 हजार रुपये का ईनाम था। ब्यूरो