फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सट्टा खाईवाली के आरोप मेें पांच काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। पुलिस ने खोरी कलां अलवर सीमा पर खुलेआम सट्टा लगा रहे पांच आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
खोरी चौकी इंचार्ज ने बताया की पुलिस को सूचना मिली कि घटाल अलवर निवासी आरिफ पुत्र ताहिर सट्टा खाईवाली का काम करता है। आरोपी भिवाड़ी सीमा के निकट सार्वजनिक जगह पर राहगीरों को 10 रुपये सट्टा लगाने व नंबर आने पर 800 रुपये मिलने का लालच दे रहा है। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी फर्जी ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा गया। जिसने आरोपी से बातचीत कर सट्टा लगाया और पुलिस टीम को इशारा कर दिया। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी आरिफ, राजू पुत्र ताराचंद, आजाद पुत्र रशीद, रामअवतार पुत्र धनीराम व हरबंश पुत्र मोहनलाल को काबू कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी आरिफ के पास से 5820 रुपये व अन्य के पास से 100-100 व 50-50 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें