फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। बुधवार की देर रात नूंह खंड के एक गांव में एक 29 वर्षीय महिला के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के परिजनों ने बताया कि गांव के आरोपी कृष्ण पुत्र नेपाल व जोगेंद्र पुत्र रणबीर ने बुधवार की देर रात पीड़िता को घर पर अकेला पाकर इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी घटना के दौरान शराब के नशे में थे। इस बारे में पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने नूंह थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुुुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के मेडिकल कराने के साथ कोर्ट में बयान दर्ज करा दिए है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें