पुन्हाना। दिल्ली अस्पताल में बिना डिग्री ही मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़ा। बृहस्पतिवार को नूंह सिविल सर्जन ने टीम गठित कर छापेमारी की। गठित टीम में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा के साथ डॉ. मनप्रीत सिंह व अनीता गुप्ता को शामिल रहे। जांच टीम के सदस्य डॉ. मनप्रीत ने बताया कि पुन्हाना स्थित दिल्ली क्लीनिक जो कि दिल्ली अस्पताल के नाम से चल रहा था। छापेमारी में एक फर्जी डॉक्टर जिसका नाम मोहम्मद मुश्ताक है, मरीजों का इलाज करता पाया गया। जिससे डिग्री मांगी गई तो डिग्री नहीं दिखा पाया। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में अंग्रेजी दवाइयां बरामद हुई। आरोपी डॉ. मोहम्मद मुस्ताक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुन्हाना शहर पुलिस चौकी में मुकदमा दर्ज कराने के लिए शिकायत दी गई है।
फ़ोटो- फर्जी डॉक्टर और अस्पताल के संचालक के खिलाफ पुन्हाना शहर चौकी में शिकायत देते डॉक्टर