जम्मू। शहर के दुर्गा नगर में एक घर में चोरी हुई है। परिवार का आरोप है कि चोरों ने घर से दो लाख की नकदी व जेवरात चोरी कर लिए हैं। चोर खिड़की पर लगे एसी को गिराकर अंदर घुसे थे। चिनौर पुलिस चाैकी के प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि सचिवालय में तैनात अशोक कुमार कौल ने शिकायत दी कि उनके घर चोरी हुई है। परिवार के सदस्य रिश्तेदार के घर गए थे। शाम को लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। कमरों में अलग-अलग अलमारियों में रखी नकदी और जेवरात गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो