नूंह। धर्मपरिवर्तन मामले में आरोपी अबू बकर का भी धर्मपरिवर्तन हुआ। अबू बकर पहले हिन्दू था और यादव (अहीर) समाज से था। अबू बकर का धर्मपरिवर्तन से पहले नाम संदीप यादव था। वह गुरुग्राम जिले के पटौदी थाना अंतर्गत नूरगढ़ गांव का रहने वाला था। उसके पिता तेजपाल नूंह के टाई गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ाते थे। पिता तेजपाल ने अपने गांव नूरगढ़ में अपने हिस्से की जमीन और घर बेच दिया और सलंबा गांव में बस गया। यहां मेवात में 500 गज प्लाट के चक्कर में तेजपाल ने धर्मपरिवर्तन कर हिन्दू धर्म से मुस्लिम धर्म अपना लिया। तेजपाल नाम बदलकर अबुल रहमान रख लिया। इसके बाद अपने बेटे संदीप का नाम बदलकर अबू बकर रख दिया। संदीप से अबू बकर बनकर उसकी धौज गांव (फरीदाबाद) में शादी कराई।