फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। केएमपी एक्सप्रेसवे पर खेड़ा खलीलपुर गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में दो युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूंह सीएचसी में पहुंचाया है। मृतकों की पहचान पवन और राकेश के नाम से हो पाई है। जांच अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश आगरा के रहने वाले उक्त दोनों युवक गुरुग्राम के मानेसर सेक्टर 8 में नौकरी करते थे। इनकी उम्र 25 से 30 वर्ष है। शुक्रवार की शाम को वह आगरा से मानेसर सेक्टर 8 के लिए आ रहे थे। जैसे ही वह केएमपी पर खेड़ा खलीलपुर गांव के पास पहुंचे तो एक अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिस से लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। यह इतना दर्दनाक हादसा था कि मोटरसाइकिल के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उक्त दोनों युवक काफी दूर जाकर गिरे। इनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने कहा कि मृतकों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे का कारण तेज गति से बाइक व गाड़ी का चलना लग रहा है। वैसे पुलिस ने इस मामले में अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शवों का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह कराया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो ऱ् केएमपी पर सडक़ हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें