नूंह। नूंह खंड के गांव मालब में एक 22 वर्षीय विवाहिता के पंखे से फंदा लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान शाहिना पत्नी मोमिन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शाहिना हर दिन की तरह रात को अपने कमरे में सोई हुई थी। शनिवार की सुबह काफी देर तक दरवाजा बंद रहने पर परिजनों ने उनके कमरे का दरवाजा खोला तो उन्हें शव पंखे से लटका मिला। इसके बाद परिजन उसे नूंह सीएचसी में लेकर आए। बाद में शव को मेडिकल कॉलेज में रखवा दिया। खबर लिखे जाने तक मृतका के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। इस बारे में आकेड़ा चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतका के परिजनों द्वारा अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।