फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईआईटी बीएचयू में पहुंचे क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के वार्षिक खेल उत्सव स्पर्धा के समापन समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने आईआईटीयंस का उत्साह बढ़ाया। जिमखाना ग्राउंड पर समारोह में पुजारा ने आईआईटी बीएचयू सहित अन्य संस्थानों से आए खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए खेलकूद को जीवन का अहम अंग बनाने को कहा। कहा कि जीवन में स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम के साथ ही खेलकूद में सहभागिता भी जरूरी है। चेतेश्वर पुजारा ने आईआईटी जैसे शिक्षण संस्थानों में इस तरह के आयोजन को बढ़ावा देने की बात कही। उधर चेतेश्वर पुजारा के कार्यक्रम में आते ही बरेली, प्रयागराज, लखनऊ, बनारस आदि जगहों से आए आईआईटीयंस ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। इससे पहले पुजारा ने बाबा दरबार पहुंचकर दर्शन किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें