नोएडा। द खेतान स्कूल में क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रधानाचार्य संजीव पी पुर्वानानी की अध्यक्षता में खेल विभाग के अध्यक्ष ओमदत्त शर्मा, एचओएचएस अंजना विशिष्ट, एचओएमएस सचिन शर्मा और कुहेली चटर्जी ने नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि 13 से 18 अक्तूबर तक होने वाली प्रतियोगिता में आठ टीमें शामिल होंगी। सोमवार को टूर्नामेंट का पहला मैच हुआ जिसमें खेतान स्कूल की टीम ने जीडी गोयनका स्कूल की टीम को 227 रनों से हराया। ब्यूरो