संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-21 स्थित नोएडा स्टेडियम में हायरैंक बिजनेस स्कूल द्वारा आयोजित होने वाले क्रिकेट मेनिया 2.0 इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट की तारीखों में बदलाव किए गए हैं। अब 19, 20 और 21 मार्च के मुकाबले 28, 29 और 30 मार्च को होंगे। कॉलेज परीक्षाओं के चलते यह बदलाव किए गए हैं। इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की 11 टीमें हिस्सा लेंगी। नोएडा स्टेडियम में होने वाले पहले चरण (प्री-क्वॉर्टर) के मुकाबलों में एबीईएस, एबीईएस ईसी, जेएसएस, एनआईयू, एमिटी यूनिवर्सिटी, जयपुरिया इंस्टीट्यूट समेत कई संस्थानों की टीमें आमने-सामने होंगी