फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित क्रिक गार्डन-2 में चल रही चैंपियंस क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में क्रिकेट लवर्स ने राइजिंग स्टार-11 को 109 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शानदार प्रदर्शन के लिए अरविंद चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट लवर्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 279 रन बनाए। अरविंद चौधरी ने 58 गेंदों पर 12 चौके और 13 छक्कों की मदद से नाबाद 145 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राइजिंग स्टार-11 की टीम 170 रन पर सिमट गई। मयंक ने 52 रन बनाए, जबकि नितिन आहूजा ने चार विकेट झटके।