ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ग्रांड इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर शनिवार को दिव्यांशी क्रिकेट अकादमी और क्रिकेट अकादमी ऑफ प्रसाद के बीच मैत्री मैच खेला गया। मुकाबले में क्रिकेट अकादमी ऑफ प्रसाद ने चार विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिव्यांशी क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में दस विकेट पर 154 रन बनाए। टीम की ओर से चार्विक शर्मा ने 27 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट अकादमी ऑफ प्रसाद ने छह विकेट खोकर 155 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। समर्थ भाटी ने शानदार 50 रन बनाए। समर्थ भाटी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।