ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन टी-20 लीग सीजन-14 के लीग मैच में क्रिकेट-11 ने डॉन स्ट्राइकर्स को छह विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डॉन स्ट्राइकर्स ने पांच विकेट पर 232 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट-11 की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। सूर्या पाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।