ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सीएफएस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए टी-20 मुकाबले में क्रिक हिट टीम ने आदित्य टाइटंस को 37 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रिक हिट टीम ने 18.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आदित्य टाइटंस की टीम 18.5 ओवर में 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। क्रिक हिट टीम के गेंदबाज कौशिक मित्रा ने 3 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।