फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीआरआई कर्मचारी संघ के चुनाव 24 सितंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
260 कर्मचारी करेंगे अपने मत का प्रयोग, चुनाव चिन्ह्न दिए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली (सीआरआई) में कर्मचारी संघ कसौली के चुनाव 24 सितंबर को करवाए जाएंगे। सीआरआई कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान विजय शर्मा ने बताया कि सीआरआई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का चुनाव दो वर्ष के लिए किया जाता है। चुनाव में पांच पदों के चयन करने के लिए वर्तमान में लगभग 260 से ज्यादा कर्मचारी अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनाव में दो कर्मचारी यूनियन आमने सामने हैं। शेर पैनल कर्मचारी यूनियन के पैनल में प्रधान पद के लिए जितेंद्र सिंह, उप प्रधान के लिए दिलबाग सिंह, महासचिव के लिए अजीतपाल, संयुक्त सचिव के लिए अंकित व कोषाध्यक्ष के लिए रमन राव मैदान में है। जबकि चढ़ता सूरज पैनल में प्रधान पद के लिए रविकांत, उप प्रधान के पद के लिए नरेंद्र सिंह, महासचिव पद के लिए रणधीर सिंह, संयुक्त सचिव के पद लिए नवीन, कोषाध्यक्ष पद के लिए शिवनारायण अत्री चुनाव मैदान में हैं।चुनाव अधिकारी की ओर से जितेंद्र सिंह पैनल को शेर का चुनाव चिह्न दिया गया है जबकि रविकांत के पैनल को चढ़ता सूरज का चुनाव चिन्ह्न दिया है। चुनाव में अब महज कुछ समय ही बाकी रह गया है। दोनों धड़ों में कांटे की टक्कर मानी जा रही है। हालांकि यह बताना मुश्किल होगा की कौन सा पैनल सत्ता पर काबिज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें