फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पेंटिंग और योग में दिखाई रचनात्मकता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

-
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-128 स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में बुधवार को आयोजित इंटर-स्कूल ड्रॉइंग प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता दिखाई। कार्यक्रम फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) और इल्लनेस टू वेलनेस फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया था। इसमें आठ से 14 साल तक के 861 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य, स्वच्छता, योग, व्यायाम और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर अपने विचारों को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। इस मौके पर प्रिंसिपल अंजली मलिक, खेल एचओडी हिमांशी सिंह मौजूद रहीं। उधर, सेक्टर-50 स्थित जीडी गोयनका स्कूल में आयोजित एथलेटिक मीट में जेपी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 30 पदक जीते। इनमें आठ गोल्ड, सात सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें