मेरठ। मेरठ कॉलेज के व्यावसायिक पाठ्यक्रम विभाग में सोमवार को पोषण सप्ताह संपन्न हुआ। इस दौरान पोस्टर और रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से पोषण युक्त आहार लेने के लिए जागरूक किया गया। प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि पोषण युक्त भोजन के जरिए स्वस्थ परिवार एवं राष्ट्र की नींव रखी जा सकती है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी प्रो. निशा मनीष, कॉर्डिनेटर डॉ. अरविंद कुमार, प्रो. चंद्रशेखर भारद्वाज, डॉ. अर्पणा सिंह, राकेश त्यागी, आलिया, डॉ. अंशु मेहरा आदि मौजूद रहे। संवाद