दादरी (संवाद)। उम्मीद संस्था ने रविवार को अच्छेजा गांव के पास झुग्गी-झोपड़ियों में जागरूकता अभियान चलाकर अभिभावकों को बच्चों का विद्यालय में प्रवेश कराने और नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों को स्कूल बैग, पुस्तकें, पेन और पेंसिल भी वितरित किए गए। संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर और महासचिव जागेश कुमार ने कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। अभियान में मास्टर ब्रह्म सिंह नागर, मास्टर बालचंद नागर, कपिल प्रधान, अरुण प्रधान, जागेश कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।