फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीमारी के प्रति करेंगे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। राष्ट्रीय मिर्गी दिवस पर सोमवार को जिला अस्पताल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें अस्पताल में आने वाले मरीज व तीमारदारों को मिर्गी बीमारी के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल की ओपीडी में होगा। अस्पताल में ईईजी (इलेक्ट्रोएंसेफलोग्राफी) जांच सुविधा भी औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। नई सुविधा के शुरू होने से मरीजों को मिर्गी, नींद से जुड़ी समस्याएं, लगातार सिरदर्द, बेहोशी के दौरे, मानसिक विकारों और मस्तिष्क की गतिविधियों से संबंधित बीमारियों का बेहतर निदान मिल सकेगा। इसके प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिला अस्पताल में यह जांच 70 रुपये में होगी। जांच शुरू करने के लिए स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें