फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 250 लोगों को दिया सीपीआर का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय सीपीआर दिवस पर जिम्स में मंगलवार को आईएपी सीपीआर संजीवनी मास अवेयरनेस कैंपेन आयोजित किया गया। इसमें 250 लोगों को सीपीआर और बेसिक लाइफ सपोर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर (डॉ.) राकेश गुप्ता ने बताया कि दनकौर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 100 शिक्षकों को कार्डियक अरेस्ट की पहचान, आपातकालीन सहायता बुलाने और शुरुआती सीपीआर देने की तकनीक सिखाई गई। प्रशिक्षण के दौरान मैनिकिन (डमी) पर व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। इसके अलावा 100 एमबीबीएस छात्रों और 50 पैरामेडिकल कर्मियों को भी जीवन-रक्षक तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। पीडियाट्रिक्स और एनेस्थीसिया विभाग के विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण का संचालन किया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि समय पर दिया गया सीपीआर अचानक कार्डियक अरेस्ट के मरीज की जान बचाने की संभावना कई गुना बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें