ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शासन के निर्देश पर गोवर्धन और दिवाली पर्व पर जिले की सभी गोशालाओं में दीप प्रज्वलन और गोपूजन होगा। जिले में 18 गोशालाओं के आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। ब्लॉक स्तर के अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार सचान ने बताया कि इसके साफ-सफाई की व्यवस्था की जा रही है।