फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदड़ाका पुलिस ने छुड़ाए 21 गौवंश, एक आरोपी धरा

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी गोतस्कर। - फोटो : ????? ?????? ??? ????? ????????
विज्ञापन
पुन्हाना। चांदड़ाका पुलिस ने 21 गोवंश को तस्करों के कब्जे से छुड़ाने में कामयाबी पाई है। पुलिस ने गायों को गौशाला भेज आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं एक गोतस्कर को भी गिरफ्तार किया है। चांदड़ाका चौकी प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से संभल जिले के कुछ गोतस्कर पानीपत से गोवंश लाकर मेवात में गोकशी के लिए बेचने ला रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस पार्टी तैयार कर नाकाबंदी कर एक केंटर की तलाशी ली गई जिसमें पुलिस को 16 गाय व 5 बैल बरामद हुए। मौके से पुलिस ने आरोपी इंतजार पुत्र अंसार निवासी संभल उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी इंतजार, चंदा पुत्र सरोज, असद, शोकत पुत्र समसु, हसीन पुत्र कमरू, साहून पुत्र नियामत, कलुआ पुत्र आरिफ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें