ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गामा-2 में खुले पड़े नाले में रविवार को गाय गिर गई। आसपास के लोगों की मदद से गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन नागर ने बताया कि खुले नाले से लगातार बदबू भी आती है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नाले को ढकने एव उसके आसपास सुरक्षा के इंतजाम करने की जरूरत है, जिससे दोबारा कोई हादसा नहीं हो। लोगो ने संबंधित विभाग से नाले की समस्या का जल्द समाधान कराने और इसे सुरक्षित तरीके से ढकने की मांग की है।