फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में खूनी संघर्ष: दिनदहाड़े बस में चचेरे भाई को मारी गोली, फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार; हालत गंभीर

Thu, 28 Nov 2024 09:22 AM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बस के अंदर एक शख्सको गोली मार दी। जानकारी के अनुसार बुधवार को जेवर से परी चौक जा रही एक प्राइवेट बस में छपरौली निवासी जुगेन्द्र कौर अपने बेटे हिम्मत सिंह के साथ सफर कर रही थीं।
विज्ञापन
फायरिंग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीनी विवाद के कारण बस में सवार चचेरे भाई को गोली मारकर घायल करने के मामले मेें वाछित आरोपी को नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को सेक्टर-148 मेट्रो के पास पुश्ता की तरफ जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुंदर सिंह निवासी मंगरौली रोड जेवर के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में ग्राम बटजेवरा थाना कंकरखेड़ा मेरठ में रहता है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को जेवर से परी चौक जा रही एक प्राइवेट बस में छपरौली निवासी जुगेंद्र कौर अपने बेटे हिम्मत सिंह के साथ सफर कर रही थीं। फलाईओवर के नीचे केपी-2 क्षेत्र में बस के अंदर उनके जेठ के लड़के सुंदर सिंह ने हिम्मत सिंह के सिर में गोली मार दी थी। 

घटना के बाद घायल हिम्मत सिंह को तुरंत कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर है। जुगेंद्र कौर का आरोप है कि सुंदर सिंह ने जान से मारने के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी सुंदर सिंह मौके से फरार हो गया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने जुगेंद्र कौर की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा-109 (हत्या करने के प्रयास के लिए) और आर्म्स एक्ट की धाराएं 3/25/27 के तहत मामला दर्ज किया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया, जो घटना के बाद फरार हो गया था। 

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और पीड़ित आपस में रिश्तेदार हैं। उनके बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। यह विवाद घटना का मुख्य कारण है। पुलिस को घायल की हालत डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताई है। आरोपी ने मेरठ से अवैध तरीके से तमंचा खरीदा था। पुलिस आरोपी को हथियार सप्लाई करने वाले की भी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें