फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुवास प्रकोष्ठ से हिंदी में पढ़ सकेंगे न्यायालयों के निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
(अदालत से)
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित दीवानी न्यायालय परिसर में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी रावत ने बताया कि जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में शिविर लगा। इसकी अध्यक्षता नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम मयंक त्रिपाठी ने की। शिविर में पैनल अधिवक्ताओं, मध्यस्थों और एलएडीसीएस के अधिवक्ताओं को सुवास प्रकोष्ठ की जानकारी दी गई। इसके तहत न्यायालयों के महत्वपूर्ण निर्णयों का हिंदी अनुवाद ऑनलाइन उपलब्ध होगा। इससे आम नागरिक अंग्रेजी में दिए गए फैसलों को हिंदी में पढ़कर कानूनी पहलुओं को आसानी से समझ सकेंगे। प्रचार के लिए बार एसोसिएशन, पीएलवी, जिला प्रशासन, स्थानीय प्राधिकरणों और विधि संस्थानों का सहयोग लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें