फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्लॉट बिक्री में 25 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
(अदालत से)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्लॉट बिक्री के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने सूफीजी नसीरुद्दीन उर्फ सैफी को जमानत दी है। मामला थाना सेक्टर-39 नोएडा क्षेत्र से संबंधित है। वादी विजयपाल ने आरोप लगाया था कि सेक्टर-151 नोएडा स्थित एक प्लॉट को लेकर आरोपी और उसके दो साथियों ने उनसे 25 लाख रुपये प्राप्त कर लिए। इसके बाद फोन उठाना बंद कर दिया और रकम वापस नहीं की। प्लॉट को आरोपियों द्वारा कई अन्य लोगों को भी बेचा गया। आरोपी की दाखिल द्वितीय अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र में कहा गया कि इससे पूर्व दाखिल प्रथम अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र आरोप पत्र प्रेषित होने से पहले निरस्त किया जा चुका था। प्राथमिकी 24 दिन की देरी से दर्ज कराई गई। वादी द्वारा दर्शाई गई चेक राशि आरोपी के खाते में नहीं आई। न तो आरोपी ने कोई एग्रीमेंट किया और न ही किसी दस्तावेज पर उसके हस्ताक्षर हैं। वहीं अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपी ने सहआरोपियों के साथ मिलकर वादी से 25 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और दस्तावेज के अवलोकन के बाद न्यायालय ने आरोपी को जमानत दी है। ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें