फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस पर फायरिंग के दोषियों को चार-चार साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
(अदालत से)
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने के मामले में मोनू उर्फ आमिर हुसैन व गौतम को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषियों को चार-चार साल की सजा सुनाई है। दोषियों पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर दोषियों को 21-21 दिन का कारावास भुगतना होगा। अभियोजन के अनुसार 31 जुलाई 2021 की रात सेक्टर-62 के छोटा डी पार्क के पास पुलिस पार्टी पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से एक देसी तमंचा, दो कारतूस, एक मोबाइल, एक पीली धातु की चैन, कपड़े, बेल्ट, चप्पल और 80 हजार रुपये बरामद किए गए थे। अदालत ने दोषियों को हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने आदि का दोषी करार देते सजा सुनाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें