फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रैक्टर की टक्कर से दंपती घायल, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। थाना सदर नूंह क्षेत्र के अंतर्गत 23 जनवरी को एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव पहाड़पुर (थाना हथीन, जिला पलवल) निवासी समीना पत्नी अमीन खां ने पुलिस चौकी जयसिंहपुर में दी शिकायत में बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे अपने पति अमीन खां के साथ मोटरसाइकिल संख्या एचआर 52 एच 5160 पर सवार होकर अपने मायके गांव बावला (थाना तावडू) जा रही थी। जब वे गांव उजीना नहर के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आ रहे हरे रंग के जॉन डियर 5210 ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घायलों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से अमीन खां को गंभीर हालत में फरीदाबाद रेफर किया गया। पीड़ित पक्ष ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें