नोएडा। मॉडल टॉउन गोल चक्कर के पास बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दंपती घायल हो गए। शिकायत के आधार पर सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एक निजी कंपनी में कार्यरत आशीष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह पत्नी के साथ स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। तभी सेक्टर 62 के पास एक बस ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। ब्यूरो