नोएडा। सेक्टर-62 स्थित एलआइसी बिल्डिंग के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति के सिर व हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। खोड़ा निवासी कुलदीप शर्मा पत्नी किरण के साथ बाइक से सेक्टर-62 जा रहे थे। इसी दौरान हादसे में दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। किरण को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई, जबकि उनके पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। काेतवाली प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।