फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बच्चों के विवाद में दंपती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। गिझौड़ गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-24 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिझौड़ गांव निवासी अशोक ने बताया कि 22 अक्तूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे उनका बच्चा गली में खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी विपिन के बच्चे से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विपिन उनके बच्चे को डांटने लगा। शोर सुनकर अशोक घर ने इसका विरोध किया। इससे नाराज होकर विपिन ने सुनैना, अंकुल और सौमा के साथ मिलकर उससे और उसकी पत्नी चंपा से मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें