फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दंपती पर महिला को पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यूसुफपुर गांव में महिला से मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में बिसरख कोतवाली में पड़ोसी दंपती के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पीड़िता सुनीता ने बताया कि छह अप्रैल की सुबह घर के बाहर सफाई के दौरान पड़ोसी जिगेश और उसकी पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। जिगेश ने उसके कपड़े फाड़ दिए और चेहरे पर कई मुक्के मार। हमले में उनके सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। किसी तरह वह घर के अंदर पहुंची। 12-13 घंटे तक खून बहता रहा। अस्पताल में जांच कराने पर हाथ की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई, जिसके बाद सर्जरी और प्लास्टर कराना पड़ा। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें