फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे शिक्षकों ने बनाई दूरी: ग्रेटर नोएडा में प्रमोशन के लिए काउंसलिंग, बोले- नहीं चाहिए दूरदराज के स्कूल

Thu, 26 Nov 2026 10:08 AM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में शिक्षकों ने दूरदराज के स्कूलों में तैनाती के कारण पदोन्नति लेने से इन्कार कर दिया। उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों में पदोन्नति के लिए हुई काउंसिलिंग के पहले दिन बुलाए गए 300 शिक्षकों में से आधे अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
स्कूलों में शिक्षकों के प्रमोशन के लिए हुई काउंसलिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई साल तक बच्चों को पढ़ाने और स्कूल की जिम्मेदारियां निभाने के बाद जब प्रमोशन का मौका आया तो कई शिक्षकों के सामने खुशी से ज्यादा परिवार की चिंता खड़ी हो गई। घर से दूर स्कूल में तैनाती का डर, बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच शिक्षकों के लिए पदोन्नति आसान फैसला नहीं रह गया है। बेहतर पद और सम्मान मिलने के बावजूद कई शिक्षक दूरदराज के स्कूलों में नहीं जाना चाहते। यही वजह है कि बीएसए कार्यालय में बुधवार को काउंसलिंग के दौरान कुछ शिक्षकों ने प्रमोशन लेने से ही इनकार कर दिया। उन्होंने लिखित रुप से दिया है कि उन्हें जेवर व अन्य आउटर स्कूलों में नहीं जाना है।

विज्ञापन


शिक्षिकों ने बताया कि प्रमोशन में एक ग्रेड पेय भले ही बढ़ जाएगा,लेकिन वह बिसरख व दादरी से जेवर नहीं जाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि प्रमोशन से अच्छा है कि वह अपने स्कूलों में ही रहेंगी। बता दें, जनपद के उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हुई। 

इसी क्रम में शिक्षकों की काउंसलिंग कराई गई। पहले दिन करीब 300 शिक्षकों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। इस दौरान शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच की गई और प्रमोशन से संबंधित औपचारिकताएं पूरी कराई गईं। आधे शिक्षकों ने दूरी बना ली। वहीं, बड़ी संख्या में शिक्षकों ने प्रमोशन की प्रक्रिया में शामिल होते हुए अपने आवश्यक दस्तावेज जमा कराए। विभाग की ओर से सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है, ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। कमेटी के सामने आने पर शिक्षकों ने कहा कि उन्हें अपने परिवार व बच्चों को भी देखना है। इसलिए उन्हें दूर नहीं जाना है।
विज्ञापन


115 स्कूलों को मिलेंगे नए प्रधानाचार्य
शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले के चारों ब्लॉक के 115 स्कूलों को नए प्रधानाध्यापक मिलेंगे। इससे स्कूलों में लंबे समय से चल रही प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव आने की उम्मीद है। नए प्रधानाध्यपकों के आने के बाद स्कूलों की सूरत सुधरने की उम्मीद है। सबसे अधिक प्रधानाध्यपक जेवर ब्लॉक को मिलने वाले हैं। बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि कई शिक्षकों ने मना कर दिया है कि उन्हें प्रमोशन से दूर रखा जाए। बचे हुए शिक्षकों की जल्द सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें