फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कॉरपोरेट वॉरियर्स चार विकेट से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सीके प्ले स्टेशन ग्राउंड पर चल रही टी-20 क्रिकेट लीग में कॉरपोरेट वॉरियर्स ने कॉरपोरेट वॉरियर्स-2 को चार विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाज शमित ने तीन विकेट झटके और उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कॉरपोरेट वॉरियर्स-2 की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। 144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉरपोरेट वॉरियर्स की टीम ने 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 147 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में शमित ने तीन ओवर में मात्र 13 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें