फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: यूपी में सोमवार तक बढ़ा लॉकडाउन, 10 प्वाइंट में जानिए क्या रहेगा खुला और क्या बंद

Wed, 05 May 2021 12:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

लेकिन जब हालात ज्यादा बिगड़ने लगे तो योगी सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इस दौरान वही पाबंदियां लागू रहेंगी जो पहले होती थीं। दस प्वाइंट में जानिए क्या रहेगा खुला और क्या बंद....
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। यहां बीते कई हफ्तों से कोरोना के 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इन मामलों में कमी लाने के लिए सरकार हर तरह के प्रयास कर रही है। पहले सरकार ने रात्रि कर्फ्यू लगाया जब उससे भी बात नहीं बनी तो वीकेंड लॉकडाउन लगाया। लेकिन जब हालात ज्यादा बिगड़ने लगे तो योगी सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ा दिया है। पूर्व में जारी आदेश के अनुसार गुरुवार सुबह यूपी में लॉकडाउन खत्म होना था लेकिन अब आने वाले सोमवार यानी 10 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान वही पाबंदियां लागू रहेंगी जो पहले होती थीं। दस प्वाइंट में जानिए क्या रहेगा खुला और क्या बंद....

  • गुरुवार सुबह से शुरू होकर ये लॉकडाउन सोमवार सुबह तक के लिए बढ़ा दिया गया है
  • इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं जैसे मेडिकल, किराना आदि छोड़कर सभी दुकानें व सेवाएं स्थगित रहेंगी।
  • पहली बार मास्क न लगाने पर एक हजार रुपये जुर्माना और दूसरी बार भी यही गलती की तो 10 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा।
  • आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को जारी किए जाएंगे पास।
  • मॉल, जिम, स्पा और ऑडिटोरियम रहेंगे बंद। रेस्त्रां खुले रहेंगे, लेकिन केवल होम डिलीवरी की अनुमति।
  • दूसरे राज्यों से आने जाने पर रोक नहीं।
  • यूपी में शादी समारोह में आयोजन के दौरान सिर्फ 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति। अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोग शामिल हो सकेंगे।
  • साप्ताहिक बंदी के अलावा पहले से चल रहा रात्रि कर्फ्यू भी यूपी में जारी रहेगा।
  • 15 मई तक सभी स्कूल बंद रहेंगे, बोर्ड परीक्षाएं भी रद्द।
  • सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक उत्सव से संबंधित और अन्य भीड़ तथा सभाएं आयोजित नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें