फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की रफ्तार बेलगाम, 165 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है। बुधवार को 165 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 602 पहुंच गया है। इससे लखनऊ को पीछे छोड़ते हुए जिला संक्रमण के मामले में प्रदेश में पहले नंबर पर पहुंच गया है। नए संक्रमित मरीजों में आठ स्कूली बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं, रिकवरी दर में कमी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या महज 90 दर्ज की गई। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 15 दर्ज की गई। बुधवार को प्रदेश के 75 जिलों में 786 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई, जिनमें 21 फीसदी अकेले गौतमबुद्ध नगर के हैं। डिप्टी सर्विलांस अधिकारी मनोज कुशवाहा ने बताया कि 41 दिन बाद पहली बार जनपद में सर्वाधिक कोरोना के नए केस दर्ज किए गए हैं। कोरोना की तीसरी लहर के बाद से ही जिले में लापरवाही दिखाई दे रही है। मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों को दरकिनार कर रहे हैं।
विज्ञापन

पांच दिन की स्थिति
तारीख संक्रमित
3 अगस्त 165
2 अगस्त 115
1 अगस्त 41
31 जुलाई 89
30 जुलाई 115
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें