फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को तीन लोगों ने दी मात, 5 नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना को तीन लोगों ने दी मात, 5 नए केस
विज्ञापन

नूंह। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में मंगलवार को 5 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। इनमें आलदोका एक, फिरोजपुर झिरका एक, तावड़ू एक, बिसरू एक और नूंह में एक मरीज मिले हैं। वहीं मंगलवार को 3 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। सिविल सर्जन डॉ. जेएस पुनिया ने कहा कि लोगों की लगातार जांच की जा रही है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की विभाग जांच कर रहा हैै। जिले में कोरोना के अब 55 एक्टिव मरीज हो गए हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 560 हो गई है। इनमें अब तक 493 मरीज ठीक हो गए हैं। 15158 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 11002 लोगों का निगरानी में रखने का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 4156 लोग अंडर सर्विलांस पर हैं। अब तक 14135 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 13337 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 155 की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें