फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
दो और मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर
विज्ञापन

नूंह। दो और मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। उप सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद ने बताया कि नलहड़ मेडिकल कॉलेज से दो मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 4140 संदिग्ध लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 3841 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 65 कोरोना संक्रमितों में से 60 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 05 मरीजों को जिला कोविड केयर सेंटर में रखा हुआ है। वहीं 234 लोगों के कोरोना रिपोर्ट आनी शेष है। उन्होंने ने बताया कि गांव में लोगों की जांच का कार्य लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रहें है तथा संदिग्ध लोगों का सैंपल लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग नियमों का पालन करें। जरूरी न हो तो घरों में ही रहें। शारीरिक दूरी का पालन करें। सैनिटाइजर व साबुन का नियमित इस्तेमाल करें। यदि कोई कोरोना संदिग्ध या संक्रमित व्यक्ति के बारे में जानकारी मिले तो स्वास्थ्य विभाग को तुरंत सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें