फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित वृद्धा की मौत, आंकड़ा 16 हजार के करीब

विज्ञापन
विज्ञापन
संक्रमित वृद्धा की मौत, आंकड़ा 16 हजार के करीब
विज्ञापन

नोएडा। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। राज्य सर्विलांस कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, 110 नए संक्रमित केस आने के साथ ही कुल आंकड़ा 16 हजार के नजदीक पहुंच गया है। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 15,913 हो गई है। इनमें 1,229 सक्रिय केस हैं। राहत की बात यह है कि 264 लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे। वहीं, अभी तक 14,619 लोग कोरोना को हराकर सामान्य जीवन जी रहे हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि सोरखा गांव निवासी बुजुर्ग महिला के कई अंग संक्रमण से जूझ रहे थे। कुछ दिनों पहले ही वह कोरोना संक्रमित हुई थीं। गंभीर अवस्था में उन्हें शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन मौत हो गई। अभी तक 65 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें