नोएडा (संवाद)। सेक्टर-120 स्थित स्टार क्रिकेट ग्राउंड में बृहस्पतिवार को स्टार वीकडे मॉर्निंग सीजन-6 का लीग मैच खेला गया। इसमें कोर क्रिकेटर्स ने मैजेस्टिक ईगल को सात विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मैजेस्टिक ईगल की टीम ने सात विकेट खोकर 184 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोर क्रिकेटर्स ने तीन विकेट खोकर 186 रन बनाकर मैच जीत लिया। कोर क्रिकेटर्स के टाटा आशुतोष ने 56 रन की पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, यश सिंह ने तीन विकेट लेकर बेस्ट बॉलर का पुरस्कार हासिल किया।